कृष्ण भगवान की बांसुरी लोकप्रय वस्तु है, इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के आधार पर बांसुरी का बड़ा महत्व है ये माना जाता है कि जिस घर में बांसुरी होती है उस घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र में क्यों दिया जाता है बांसुरी को इतना महत्व.....
....
14 जनवरी से इन राशिवालों की खुलेगी किस्मत.... (आगे पढ़े)
वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में बांसुरी होती है, वहां भगवान कृष्ण की विशेष कृपा रहती है, इसी कारण घर सकारात्मकता से भरा रहता है और घर में सुख - समृद्धि बनी रहती है।
जिस व्यक्ति पर भूत - प्रेत का साया हो वह अगर बांसुरी को अपने हाथ में रखता है तो बुरी आत्माएं उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं।
जिस घर में प्रतिदिन सुबह - शाम बांसुरी का वादन होता है उस घर में सुख - शांति बनी रहती है। अगर किसी का व्यापार सही तरीके से नहीं चल रहा है तो ऐसे व्यक्ति को अपने व्यवसायिक स्थल पर बांसुरी रखनी चाहिए, ऐसा करने से व्यवसाय में सफलता मिलती है।